आखिर 30 दिन बाद काम पर लौटे इंजीनियर

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

diploma-enjiniyarsफर्रुखाबाद: बीते 30 दिनों से जूनियर इंजीनियर्स ग्रेड पे 4800 करने की मांग को लेकर आंदोलित डिप्लोमा इंजीनियरिंग महासंघ की मांग पूरी होने पर वह गुरुवार को काम पर लौट आये| उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर यह जानकारी भी दी है|

जूनियर इंजीनियर्स ग्रेड पे 4800 करने की मांग को लेकर आंदोलित डिप्लोमा इंजीनियरिंग महासंघ के पदाधिकारियों की बात प्रदेश सरकार से चल रही थी| गुरुवार को मुख्य सचिव राहुल भटनागर और महासंघ के पदाधिकारियों के बीच वार्ता हो जाने के बाद गुरुवार को सभी ने अपने विभागों में योगदान कर दिया| गुरुवार को ही जिलाधिकारी, कोषागार व समस्त अधिशाषी अभियंता को भी पत्र के माध्यम से हड़ताल खत्म होने की जानकारी दी है|

दसरथ साहनी, बीडी पाल, जितेन्द्र कुमार, श्रीकृष्ण, वीर बहादुर, मोनू, अजय कुमार आदि मौजुद रहे|