जिला जेल का डीएम-एसपी नें किया निरीक्षण

CRIME FARRUKHABAD NEWS JAIL POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: शुक्रवार को जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा नें जिला जेल का निरीक्षण कर अवश्यक दिशा निर्देश जारी किये|
डीएम-एसपी के पंहुचने से जेल के भीतर हड़कंप मच गया| अधिकारियों नें जिला कारागार में जाकर बैरक चेक किये| इसके साथ ही बंदियों की समस्याओं को सुन अवश्यक दिशा निर्देश दिये| उन्होंने जेल का औषधालय भी देखा और उसकी समुचित व्यवस्था के निर्देश दिये|
भोजनालय की साफ़ सफाई व्यवस्था चेक की| दोपहर तकरीबन 1 बजे जिला जेल पंहुचे डीएम-एसपी नें आवश्यक निर्देश दिये| जिला जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह आदि रहे|