गलन और कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त

FARRUKHABAD NEWS JAIL जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गुरुवार की सुबह फिर अचानक कोहरे और धुंध से भरी हुई| सर्दी बढने से गलन और ठिठुरन से लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह-सुबह तो पूरे शहर ने कोहरे की चादर ओढे़ रखी इसके बाद दिन में निकली हल्की धूप से लोगों को राहत नही मिल सकी|
ठंड का थर्ड डिग्री लगातार जारी है| जिसका पारा गुरुवार को भी और चढ़ गया| कोहरे ने देर रात से ही अपना जाल बिछा दिया और सुबह तक पूरे शहर में कोहरे की चादर ओढ़ रखी। दिन में करीब बारह बजे निकली हल्की धूप से लोगों ने कुछ राहत की सांस ली। लोग अपनी छतों पर पहुंच गए।
बताते चलें कि पिछले एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शाम होते ही सड़कों पर घना कोहरा छा जाता है। इसके चलते दृश्यता बेहद कम हो जाती है। कुछ ही दूरी पर देखना मुश्किल हो रहा है। कोहरे के कारण दुर्घटनाओं में इजाफा हुआ है। शीतलहर के चलते लोग पहले से ही परेशान थे। ठिठुरन और गलन बढ़ जाने से आमजन की दुश्वारियां और बढ़ गई हैं। लोग घरों में ही कैद रहने को मजबूर हैं। कोयले और लकड़ी के दामों में वृद्धि हुई है। लोग जगह-जगह अलाव जलाये बैठे थे| जिससे गर्माहट ले रहे थे| पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आये|
आलू की खेती को नुकसान
कड़ाके की ठंड में आलू की फसल को पाला गिरने का खतरा बढ़ गया है। आलू की बोआई करने वाले किसान पाला की आशंका से भयभीत हैं।  आलू में झूलसा रोग लगने का भी खतरा चरम पर है|