नकाबपोश बदमाशो ने घर में घुसकर महिला को किया लहुलुहान, लूट

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

LUUT MHADEVIफर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम याकूतगंज बरगदचौराहा निवासी 40 वर्षीय महिला महादेवी पत्नी रामविलास के घर बदमाशो ने जमकर कहर ढाया| महिला को मरणासन्न कर लूट की घटना को अंजाम डे दिया|

108 नम्बर एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल पंहुची गम्भीर रूप से घायल महिला माया देवी ने बताया की उनके पांच बेटे है| जिसमे से चार दिल्ली आदि जगहों पर नौकरी कर रहे है| जबकि एक दस वर्षीय राहुल उसके साथ ही रहता है| उसके साथ में ही उसका पांच वर्षीय पौत्र आयुष पुत्र टिंकू भी उसके साथ ही रहता है| बीती रात वह सो रही थी| पास की चारपाई पर राहुल और आयुष सो रहे थे| बदमाशो ने मौका देखकर रो रही महिला महादेवी पर हमला बोल दिया| जिसके बाद महिला को गम्भीर चोटे आयी है| महिला के घर लूट करने की भी बात सामने आयी है| उसके सुबह 3:45 पर लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| सूचना मिलने पर महिला की विवाहिता पुत्री सीमा अपने पति मुकेश निवासी नई बस्ती कमालागंज के साथ लोहिया अस्पताल पंहुची| महिला की हालत गम्भीर बनी हुई है| दामाद मुकेश ने बताया की लूट में क्या ले गये है| यह महादेवी के ठीक होने पर ही पता चलेगा|

कोतवाल अजीत सिंह ने जेएनआई को बताया की अभी जाँच की जा रही है| लूट का मामला अभी प्रकाश में नही आया है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|