गरीबों के मसीहा थे समाजवादी लोकबंधु राजनारायण

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी नें लोकबंधु राजनारायण की 34वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया| सपा नेताओं नें कहा कि राजनारायण वह व्यक्ति थे जिन्होंने अकेले ही कांग्रेस की आयरन लेडी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने की अहम भूमिका अदा की|
शहर के आवास-विकास स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी की अध्यक्षता में राजनारायण 34 वीं पुण्यतिथि पर गोष्ठी का आयोजन किया गया| जिलाध्यक्ष नें कहा कि राजनारायण एक अकेले ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने कांग्रेस की आयरन लेडी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने की अहम भूमिका निभाई| आजादी के आंदोलन में उनकी सक्रिय भागीदारी थी|
वरिष्ठ नेता महेंद्र कटियार नें कहा कि समाजवादी नेता लोकबंधु राजनारायण संकल्प के धनी थे। उन्हीं के रास्ते पर चलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कठिनाइयों का सामना करते हुए सभी वर्गों के हित में काम किया। वरिष्ठ नेता यूनुस अंसारी, राघव दत्त मिश्रा, अधिवक्ता रणवीर सिंह  आदि नें विचार व्यक्त किये| रजत क्रांतिकारी,मुजीवल हसन, अनुपम प्रजापति, बेचेलाल, सत्यम अवस्थी,  राहुल भाटिया, ओम प्रकाश शर्मा, रोविन सक्सेना, बीना शर्मा, राजन यादव आदि रहे|
पंकज गुप्ता व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष
सपा नें व्यापार सभा का जिलाध्यक्ष एक बार फिर पंकज गुप्ता को बना दिया| पार्टी कार्यालय पर व्यापार सभा जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया|