कटरी में लगे दो कैमरों में फिर कैद हुआ चीता, विशेषज्ञों नें डाला डेरा

FARRUKHABAD NEWS POLICE कृषि जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) बीते तीन दिन पूर्व कैमरे में कैद हुई चीता की तस्वीर से पूरी यूपी के वन अधिकारी हरकत में आ गये है| बीती रात दो ट्रेस कैमरों में और चीता का चित्र कैद हो गया|
क्षेत्र के ग्राम उदयपुर की कटरी में चीता की चिंता लगातार बढती जा रही| लगभग दस दिन होंने को हैं लेकिन वन विभाग अभी तक चीता के चित्र तक ही सीमित है| बीते 3 और 4 दिसंबर की रात को एक कैमरें में चीता कैद हुआ था| लेकिन चित्र में चेहरा साफ नही आ रहा था| लेकिन बीती रात 12;43 बजे दो कैमरों नें चीता की तस्वीर खींच ली| जब वन विभाग नें सख्ती और बढ़ा दी है|
बीते दिन प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव यूपी सुनील पाण्डेय नें बीते दिन उदयपुर पंहुच कर क्षेत्र का भ्रमण किया था | जिसके बाद उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिये| पीलीभीत टाइगर रिजर्व व दुधवा नेशनल पार्क लखीमपुर खीरी से विशेषज्ञों की टीम नें डेरा डाल दिया है| ‘जेएनआई न्यूज’
स्थानीय किसानों का गन्ना जल्द काटनें का प्रयास
जिस जगह पर चीता की मौजूदगी है उस जगह हजारों बीघा में गन्ना खड़ा है| जिसमे टाइगर को पकड़ना काफी मुश्किल है| लिहाजा वन विभाग नें डीएम से सम्पर्क कर गन्ना किसानों की पर्ची जल्द उपलब्ध कराकर गन्ना कटाने का प्रयास कर रहे है|
गन्ने के खेतों में लगाये गये चार जाल
वन विभाग के विशेषज्ञों नें  गन्ने के खेत में चार जाल बुछाये हैं| जिसमें चीता को फंसाने का प्रयास किया जा रहा है| वहीं लोहे का जाल भी लगाया गया है|
ग्रामीणों को मुखौटे किये वितरित
विशेषज्ञों के निर्देश पर वन विभाग के अधिकारियों नें स्थानीय ग्रामीणों को मुखौटा वितरित किये है| ग्रामीणों को सलाह दी गयी  है कि वह खेतों की तरफ वर्तन बजाकर जाएँ| इसके साथ ही मुखौटा सिर के पीछे लगाये| जिससे चीता हमला ना कर सके|
इस दौरान पीलीभीत टाइगर रिजर्व से विशेषज्ञ सुशांत सोमर समीर, कानपुर प्राणीउद्यान से डॉ० आर के सिंह, लखीमपुर दुधवा नेशनल पार्क से डॉ० दया, वन निरीक्षक उदय प्रताप सिंह मौके पर आ गये हैं|