मौसमी फल और सब्जियों का सेवन सेहतमंद रहने के लिए जरूरी, पढ़े पूरी खबर

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

डेस्क: सर्दियों का मौसम खानपान के लिए काफी अहम होता है। इस मौसम में ऐसी तमाम सब्जियां और फल आते हैं, जिससे शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। साथ ही मौसमी बीमारियों से भी बचाव होता है। जिन्हें आयुर्वेद में भी शक्तिवर्धक और रोग नाशक माना गया है। इसमें पालक, चुकंदर से लेकर मूली और संतरा तक शामिल है।
पालक से दूर होता है इंफेक्शन चुकंदर है फायदेमंद
चुकंदर पूरे साल मिलता है, लेकिन सर्दियों में शरीर का मेटोबालिज्म कम हो जाता है। इसलिए इस मौसम में चुकंदर खाना काफी फायदेमंद है। वहीं पालक खाने से इंफेक्शन की समस्या नहीं होती है। पालक खाने से शरीर को एंटी-आक्सीडेंट विटामिन मिलते है। इसके अलावा पालक में विटामिन ए और सी की भी भरपूर मात्रा होती है।
मूली से बढ़ती है इम्यूनिटी गाजर विटामिन से भरपूर
गाजर में कैरोटिन की मात्रा अन्य फल और सब्जियों से ज्यादा होती है। साथ ही इसमें विटामिन बी, सी, डी, ई और के की भी भरपूर मात्रा होती है। गाजर और मूली दोनों को ही सलाद और सब्जी दोनों ही तरह खाया जा सकता है। मूली इस मौसम में सबसे ज्यादा खाई जाती है। इसमें मैग्निशियम, आयरन, कापर, कैल्शियम और मिनरल्स की मात्रा अधिक होती है। आयुर्वेद के अनुसार इसे खाने से शरीर में हमेशा स्वस्थ रहता है।
बैक्टीरिया से लड़ता संतरा
सर्दियों में संतरा खाने के काफी फायदे है, इसमें विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है। जिससे इस मौसम में बैक्टीरिया से लडऩे में मदद मिलती है। इसके अलावा यह कम कैलोरी वाला फल है। इसे खाने से वजन भी नहीं बढ़ता है।
इस मौसम को खानेपाने वाला मौसम भी कहा जाता है। जब सामान्य से ज्यादा खाना खाया जाता है। इस मौसम में सभी प्रकार की सब्जियां और फल मिलते है। जो सेहत से भरपूर है। इसलिए इस मौसम में सभी प्रकार मौसमी फल और सब्जियां खाने चाहिए। -डा. गीतिका ग्रोवर खानपान विशेषज्ञ