सपा लोहिया वाहिनी पूर्व नगर अध्यक्ष रजत क्रांतिकारी गिरफ्तार, भेजा जेल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाई पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस नें सपा नेता रजत क्रांतिकारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला नवदिया निवासी विवेक महेश्वरी पुत्र राधारमन महेश्वरी नें पुलिस को तहरीर दी| विवेक नें आरोप लगाया कि उसका भाई रजत क्रांतिकारी दबंग और गुंडा प्रवत्ति का व्यक्ति है| आरोप है कि रजत नें अपने भाई विवेक की दुकान में ताला डाल दिया| जब ताला खोलनें को कहा तो उसने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से दो राउंड फायर किये| पुलिस नें तहरीर के आधार पर सपा नेता रजत के खिलाफ धारा 307 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया| मुकदमा दर्ज होनें के साथ ही पुलिस नें उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर भी जप्त कर ली है| मुकदमे की विवेचना रहमत खां को दी गयी है| मामले की जानकारी होनें पर सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी, इलियास मंसूरी, नसीम खान व अकमल मंसूरी नें कोतवाली जाकर रजत से भेट कर हालचाल लिये|
पुलिस नें लाइसेंसी रिवाल्वर दो खोखा और तीन जिंदा कारतूस भी पुलिस नें बरामद किये है|