फरवरी में फर्रुखाबाद आ सकते है पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश!

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आगामी फरवरी माह में सपा मुखिया और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जनपद में जनसभा कर सकते है| उन्होंने इसकी हामी भरी है|
दरअसल सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी शमसाबाद प्रकरण के बाद हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद सार्वजनिक हुए| इसके साथ ही वह पूर्व महानगर अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिले|
सपा जिलाध्यक्ष नें बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री नें पार्टी नेताओं के हो रहे उत्पीडन के विषय में चर्चा की| इसके साथ ही जिलाध्यक्ष के ऊपर दर्ज मुकदमें के विषय में भी गंभीरता से बात की| उन्होंने पूर्व महानगर अध्यक्ष से भी गुप्तगू की और जिले के हालातके बारे में विचार विमर्श किया| जिलाध्यक्ष नें बताया कि सपा सुप्रीमो नें आगामी फरवरी महीने में जनपद में एक जनसभा करने की स्वीकृति दी|