पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, लगा जाम

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) तीज-त्योहारों में गंगा स्नान का विशेष महत्व है। ऐसे में जब पवित्र पावनी मां गंगा में डुबकी लगाने का मौका मिले, तो भला धर्मावलंबी उसे जाया क्यों होने दें। इसे ही देखते हुए मंगलवार को साबन पूर्णिमा के अवसर पर पांचाल घाट पर स्नानार्थियों की भीड़ जुटी और गंगा में डुबकी लगाकर सुख-शान्ति की कामना की |
मंगलवार को भोर जब लोग सुबह गंगा स्नान को पंहुचे तो उन्हें भीड़ और जाम के झाम से जूझना पड़ा| पुलिस के नाम पर एक होमगार्ड नजर नही आया| पांचाल घाट पर काफी लम्बा जाम लगा रहा| चार पहिया वाहन, ट्रक, बाइके जाम में फंसी रहीं | जाम के सैलाब में गोते लगाते हुए श्रद्धालुओं नें गंगा आस्था की डुबकी लगायी| बाढ़ के चलते लोगों को साबधानी से स्नान करना पड़ा | दोपहर तक जाम के हालत रहे| गंगा घाट किनारे खूब दुकानें भी सजी रहीं।