सीओ कार्यालय के निकट धार्मिक स्थल तोड़ने पर विवाद

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन धार्मिक

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के सीओ सिटी कार्यालय के निकट सड़क किनारे बने धार्मिक स्थल का गेट तोड़ने के बाद शीशम बाग़ में विवाद की स्थित बन गयी| घटना की सूचना पर क्षेत्र छाबनी में तब्दील हो गया| पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया| आरोपी दिमागी कमजोर बताया जा रहा है|

सीओ सिटी कार्यालय के निकट बने धार्मिक स्थल का शीशम बाग निवासी खलील पुत्र जहीर आलम ने धार्मिक स्थल का गेट तोड़ दिया| जब कुछ लोगो ने इसका विरोध किया| तो आरोपी ने उन पर पथराव कर दिया| घटना की सूचना पुलिस को दी| मौके पर एएसपी अशोक कुमार, सीटी मजिस्ट्रेट शिव बहादुर सिंह पटेल, सीओ सिटी आलोक कुमार भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| पुलिस ने आरोपी को उसके घर पर ही दबोच लिया| उसे कोतवाली भेज दिया गया| मौके पर भीड़ लग गयी| सपा नेता राघव मिश्रा ने 51 सौ रूपये दिये और पुलिस के सहयोग से मंदिर के गेट को पुन: लगवाया | बीजेपी नेता प्रांशु दत्त द्विवेदी भी मौके पर पंहुचे उन्होंने आरोपी पर कड़ी कार्यावाही की मांग की | स्थानीय निवासी शिवम् गुप्ता, महेन्द्र सिंह, अजय, विशाल आदि ने सीओ सिटी को कार्यवाही के लिये ज्ञापन दिया|

सीओ सिटी आलोक कुमार ने बताया की अभी तहरीर नही मिली| जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी| विवाद समाप्त हो गया है| मंदिर का निर्माण करा दिया गया है|