पुलिस लाइन मैदान पर धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: जनपद में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में परंपरागत तरीके से ध्वजारोहण किया गया। डीएम के मानवेन्द्र सिंह, एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा सहित जिला स्तरीय अधिकारियों ने तिरंगे को सलामी दी। पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण कर किया। यहां विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।गणतंत्र दिवस का उल्लास सुबह से ही शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में दिखाई देने लगा था। नन्हें मुन्ने बच्चे हाथों में तिरंगा लिये स्कूल दौड़ते चले जा रहे थे। जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। इसके बाद जिलाधिकारी पुलिस लाइन पहुंचे। यहां पर ध्वजारोहण के बाद जवानों द्वारा मार्च पास्ट को सलामी दी गई। जिलाधिकारी ने सभी को एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। भव्य परेड में विभिन्न शाखाओं की टुकड़ियों से लेकर महिला पुलिस कर्मी और एनसीसी के साथ ही प्रशिक्षु पुलिस कर्मी भी परेड में शामिल हुए तो यूपी 100, बज्रवाहन, क्राइम ब्रांच का दस्ता, स्वाट टीम, फायर ब्रिगेड की गाड़ी मन मोह रही थी। इसके बाद स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर समां बांध दिया।
अपर जिला जज सरबर हुसैन रिजवी, देवेन्द्र प्रताप सिंह, सीजेएम राजेन्द्र कुमार, सिबिल जज अचल प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह, सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़, सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह, विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर आदि मौजूद रहे| संचालन दीपिका त्रिपाठी नें किया|