देवेन्द्र गंगवार को कंपिल थानाध्यक्ष का चार्ज

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: देर रात पुलिस अधीक्षक ने कंपिल थानाध्यक्ष के पद पर तैंनाती दी| जिससे कंपिल को नया थानाध्यक्ष मिल गया|
एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा नें फतेहगढ़ कोतवाली के एसएसआई देवेन्द्र कुमार गंगवार को दीपावली का गिफ्ट दिया है| देवेन्द्र गंगवार को कंपिल थानाध्यक्ष पद पर तैंनाती दी गयी है|देवेन्द्र गंगवार पूर्व में अमृतपुर थानाध्यक्ष भी रह चुके है| रिश्वत देकर पीड़ित को छोड़ने के आरोप में कम्पिल के दारोगा अशोक कुमार पाण्डेय को निलंबित किया गया था| जबकि थानाध्यक्ष के पद से इंस्पेक्टर झाँझन लाल सोनकर को हटा कर शामसाबाद का थानाध्यक्ष बनाया गया था| जिससे कंपिल थानाध्यक्ष का पद खाली हुआ था|