लव, सेक्स और धोखे में डिप्टी जेलर समेत दो फंसे

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) दिव्यांग युवती को शादी का का झांसा देकर योन शोषण व मारपीट करने के मामले में फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस उपकारापाल समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया| आरोपी डिप्टी जेलर गोंडा में तैनात है|
घटना के सम्बन्ध में भोलेपुर निवासी युवती नें प्रार्थना पत्र दिया कि उसका पढ़ाई के दौरान 2011-12 में जनपद मैनपुरी के आवास विकास कालोनी निवासी विवेक से जान पहचान हुई थी| जान पहचान विवेक के मौसरे भाई सुनील नें करायी थी| कुछ समय बाद सुनील नें विवेक के साथ शादी का प्रस्ताव रखा| लेकिन परिजनों नें मेरी दिव्यांगता के कारण इंकार कर दिया| लेकिन सुनील व विवेक लगातार शादी के लिए दबाब बनाते रहे| वर्ष 2013 में जब वह जनपद देबरिया में बीटीसी की ट्रेनिंग कर रही थी तो वहां भी विवेक नें उनका पीछा नही छोड़ा और कहा की मैं दिव्यांग लड़की से शादी करके समाज को एक संदेश देना चाहता हूँ| वर्ष 2013 से  18 के बीच कई बार फर्रुखाबाद व देवरिया में अलग-अलग जगह पर शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाये| इसके बाद जब विवेक शादी करके का उल्टा दबाब बनाया तो उसने कहा कि उसकी नौकरी जेल डिप्टी जेलर के पद पर लग रही है| इस पर 15 लाख 50 हजार रूपये नकद लिए और नौकरी लगनें के बाद वापस करनें को कहा| इसके बाद शादी करनें का भरोसा दिया| लेकिन नौकरी लगनें  के बाद कई महीनों तक विवेक ना ही रूपये वापस किये और शादी के लिए राजी हुआ| इस पर विवेक व सुनील को विधिक नोटिस भेजे गये| तब विवेक नें 29 सितम्बर 2019 को शादी की| लेकिन वह अपने साथ रखने को तैयार नही हुए जिस पर वह 5 सितंबर 2020 को गोंडा पंहुच गयी| वहां विवेक नें उसके साथ जानवरों से भी बुरा व्यवहार किया| उसके साथ मर्जी के विरुद्ध सम्बन्ध बनाये| विरोध करनें पर उसके साथ मारपीट की गयी| साथ ही धमकी दी गयी की तुमसे शादी तो केबल रेप केस से बचने व नौकरी बचाने के लिए की थी अब वह शादी दूसरी लड़की से करेगा| 13 सितंबर 2020 को कार से घर भेज दिया और तलाक देनें की बात कही|