संपूर्ण समाधान दिवस में केबल एक को न्याय, 69 मायूस लौटे

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) शनिवार को तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया| जिसमे शिकायतों की भरमार रही लेकिन न्याय का टोंटा रहा| कुल 70 शिकायत में मात्रा एक को ही नया मिल सका| बांकी को भरोसे की घुट्टी पिलाकर लौटा दिया गया|
सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा, उपजिलाधिकारी प्रीती तिवारी आदि ने फरियादियों को सुना| सर्वाधिक शिकायते भूमि विवाद या भूमि कब्जे से सम्बधित आयीं| रामचंद्र पुत्र गयासिह निवासी आसमपुर ने  खेत पर कब्जा करनें की शिकायत की, नगला हुषा निवासी राम सागर पुत्र मनीराम ने चक मार्ग पर कब्जे की शिकायत की, चिड़िया मोहलिया निवासी कुसुमा देवी पत्नी राम बाबू ने चक मार्ग पर कब्जे की शिकायत की| कुल मिलाकर 70 फरियादी समाधान दिवस में पंहुचे और उनमे से केबल एक का ही निस्तारण किया जा सका| जिलाधिकारी नें शेष शिकायतों का निस्तारण आठ दिनों के भीतर करनें के निर्देश दिये| अधिकारीयों नें गरीबों को कम्बलों का वितरण भी किया| सीओ अजेय शर्मा आदि रहे|