दुल्हे को बंधक बना बारातियों से मारपीट,लूट,युवती के पिता व भाई सहित 9 पर मुकदमा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जहानगंज)बारात में बैंड पर डांस करने को लेकर हुआ विवाद महाभारत में बदल गया| बधू पक्ष के लोगों ने जमकर बारातियों को पीट दिया| `बारातियों के लूटपाट का भी आरोप लगाया है| पुलिस ने युवती के पिता व भाई सहित 9 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया|
जनपद मैंनपुरी के कुशमरा किशनी निवासी राजू कुमार पुत्र सीताराम ने थाने में दर्ज कराये गये मुकदमे में कहा है किबीते 15 जुलाई की रात थाना जहानगंज के ग्राम बहोरना निवासी रामकिशोर की पुत्री के लिये रजत पुत्र सर्वेश निवासी जोगा मैंनपुरी की बारात आयी थी| बैंड पर बारात डांस करने को लेकर बारातियों का युवती के पक्ष से विवाद हो गया| तहरीर में कहा है कि तभी अचानक युवती के पिता रामकिशोर, भाई संतोष, लडकी के नाना, विष्णु दयाल ब्रज किशोर, मुकेश, चन्द्रपाल, जगत पाल, श्याम किशोर व अन्य अज्ञात लोग आये और उन्होंने जमकर मारपीट कर दी| गढ़ियों को क्षतिग्रस्त कर दी| वह लाठी डंडो से जख्मी कर दिया|
जिमसे राजू पुत्र सीता राम, अनूप पुत्र सत्यवीर व आदित्य पुत्र रघुनाथ जख्मी हो गये| आदित्य की एक सोने की चेन व मोबाइल लूट लेने का आरोप लगाया है| घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने 147,148,149,323,392 के मुकदमा दर्ज कर लिया|
पुलिस की लापरवाही बनी घटना का कारण
दूल्हा रजत की माँ नन्ही देवी ने बताया की बीती रात घटना के दौरान डायल 100 को फोन किया पुलिस दो बार मौके पर गयी और जाँच कर लौट आयी| उसने कोई कार्यवाही नही की| युवती के पक्ष ने दुल्हे को बंधक बना लिया| पुलिस यदि सूचना के बाद ही सख्त कदम उठाती तो इतनी बड़ी घटना नही होती|
पुलिस ने घटना स्थल पर पुलिस ने जाँच पड़ताल की| घटना के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक संजीब राठौर ने बताया की मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जाँच की जा रही है|