अपडेट: मुठभेड़ में घुमना चौकी इंचार्ज व 50 हजार का ईनामी जख्मी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: पुलिस को सोमबार तड़के हुई मुठभेड़ में घुमना चौकी इंचार्ज के गोली लग गयी |इसके साथ ही 50 हजार का ईनामी जख्मी हो गया| पुलिस ने दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है|
पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली की शातिर अपराधी जनपद एटा शकील गतपुरा निवासी करुणा पुत्र डिप्टी सिंह शहर कोतवाली क्षेत्र के लकूला में है| सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक, मऊदरवाजा प्रभारी निरीक्षक दधिबल तिवारी व स्वाट टीम प्रभारी रविन्द्र नाथ ने पुलिस टीम के साथ लकूला तिराहे के निकट उसकी घेराबंदी कर दी| पुलिस ने उसका पीछा करने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी| जबाब में पुलिस ने भी गोली चलायी | जिसमे बदमाश के पैर में गोली लगी| वही बदमाश की गोली से घुमना चौकी इंचार्ज दिनेश भारती के भी हाथ में गोली लग गयी|
घटना के दौरान आरोपी करुणा की बाइकक फिसल गयी| पुलिस ने मौके से उसे दबोच लिया| आरोपी करुणा व चौकी इंचार्ज को सुबह लगभग 6 बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है| घटना की सूचना पाकर सीओ सिटी राम शरण सरोज मौके पर पंहुचे| मौके पर पुलिस को एक तमंचा व खोखे के साथ ही आरोपी की बाइक बरामद हुई है| एएसपी त्रिभुवन सिंह ने लोहिया अस्पताल पंहुच पड़ताल की|
संकिसा लूट मामले में 50 हजार का ईनामी है करूणा
प्रभारी निरीक्षक मऊदरवाजा दधिबल तिवारी के अनुसार आरोपी करुणा पर आईजी ने 50 हजार का ईनाम घोषित कर रखा था| वह संकिसा में हुई लूट की घटना में फरार चल रहा था|