सपा समर्थक के साथ भाजपा नेताओं नें की हाथापाई, जमकर हंगामा

CRIME POLICE Politics Politics- Sapaa जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) मतदान केंद्र के भीतर प्रवेश कर रहे सपा नेता (प्रधान) के साथ भाजपा नेताओं नें हाथापाई कर दी|
दरअसल मंगलवार दोपहर लगभग 1 बजे सपा समर्थक शैलेन्द्र यादव मतदान केंद्र पंहुचे| उसी दौरान मौके पर पंहुचे भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह आदि नें उसे टोंक दिया| भाजपा नेताओं नें उसकी मतदाता पर्ची मांगी तो उसे वह नही दिखा पाया| लेकिन उसके बाद भी वह मतदान केंद्र के भीतर जाने लगा| जिस पर भाजपा नेताओं नें रोंका ना रुकनें पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नें उनके साथ मारपीट कर दी| हंगामा होनें से पुलिस के हाथ पैर फूल गये|  थानाध्यक्ष देवेन्द्र गंगवार नें समझाकर मामले को शांत किया|