सैनिक का शव आते ही मचा मोहराम

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) कोतवाली क्षेत्र के गांव जमुनापुर निवासी 25 वर्षीय रोहित सिंह राठौर पुत्र अवधेश राठौर की सेना में तैनाती के दौरान सर्प दंश से मौत हो गयी थी| ससोमवार को उसका शव गाँव पंहुचे ही सभी परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल हो गया | उसके शव का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ|

बीते वर्ष 2012 में राजपूत रेजीमेंट सेंटर फतेहगढ़ से भर्ती हुये रोहित की तैनाती वर्तमान में 4 राजपूत रेजीमेंट गुरदासपुर पंजाब में थी| 15 जून को रात में रोहित अपनी डियूटी पर तैंनात था तभी उसकी हाथ की उंगली में सांप में काट लिया| जानकारी होने पर उसे आर्मी के अस्पताल में भर्ती किया गया| लेकिन उसकी 16 जून को ही उपचार के दौरान मौत हो गयी|

उसकी मौत की खबर आते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया | सोमबार को सोमवार सुबह नायब सूबेदार शैलेंद्र सिंह , हवलदार सुरेंद्र सिंह अन्य जवानो के साथ एंबुलेंस से शव लेकर जमुनापुर पंहुचे | उसके अंतिम दर्शन के लिये जन सैलाब उमड़ा| मृतक सैनिक की पत्नी छाया को जब परिजनों ने उतारा तो वह बेहोश थी| रोहित का विवाह दो वर्ष पूर्व ही फिरोजाबाद जिले के थाना खंदा के गांव पैज निवासी बृजमोहन की पुत्री छाया से हुआ था। छाया रोहित के साथ ही गुरदासपुर में रहती थीं।

सैनिक के अंतिम दर्शन करने के लिए भीड़ जमा हो गई। फतेहगढ़ आरआरसी के मेजर सचिन ¨सह, सूबेदार शिवराज सिंह व जेसीओ ने गारद सलामी दी। पुष्पचक्र अर्पित कर सैनिक को श्रद्धांजलि दी। चाचा प्रदीप ¨सह ने काली नदी के किनारे सैनिक के शव को मुखाग्नि दी।