जीजीआईसी भवन में जेडी को मिली खामियां

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन हमारे स्‍कूल

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) क्षेत्र के राजकीय बालिका विधालय में निरीक्षण करने पंहुचे मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक राजेन्द्र प्रसाद को विधालय के निर्माण में कमियां ही कमियां मिली| जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की|

संयुक्त शिक्षा निदेशक ने बालिका विधालय पंहुचकर निरीक्षण किया तो उन्हें खिडकियों में लगे प्लास्टिक के शीशे टूटे मिले| खिड़कियों में लगे प्लास्टिक के पल्लों को उखाड़कर प्लास्टिक कोटेड शीशे के पल्ले लगवाने के निर्देश दिए। छत चटकी मिली| वही पानी का टेंक भी चटका मिला| जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की| इसके बाद उन्होंने पानी की बोरिंग भी चेक की जो ठीक नही थी |

ठेकदार महेश राठौर को उन्होंने मौके पर तलब किया लेकिन वह मौके पर नही पंहुचे| विधालय की बाउंड्री बाल के निकट बने गड्ढों को भरवाने के निर्देश दिये| उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी| शिक्षा निर्देशक ने कहा कि यदि यही हाल रहा तो जुलाई से विधालय कैसे सुचारू रूप से चल पायेगा | उन्होंने जुलाई से विधालय प्रारंभ करने के निर्देश दिये| जिला विद्यालय निरीक्षक पुरुषोत्तम सिंह यादव से कहा कि जब तक विधालय दुरुस्त नही होता कार्यदायी संस्था से भवन का हस्तांतरण नही किया जायेगा| वही जेडी ने शमसाबाद व कमालगंज में निर्माणाधीन बालिका छात्रावास का कार्य एक माह में पूर्ण करने का अल्टीमेटम दिया। अभी तक निर्माण कार्य पूर्ण ना होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की|