जिला पंचायत की कुर्सी पर भाजपा की नजर, चुनाव के लिए बने 30 संयोजक

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP ZILA PANCHAYAT जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आगामी पंचायत चुनाव में भाजपा ने अपनी नजर जिला पंचायत की कुर्सी पर लगा दी है| जिसके चलते भाजपा ने रणनीति पूरी तरह तैयार है| चुनावी महाभारत में भाजपा प्रत्याशी को विजय रथ पर बैठाकर चुनावी नैया पार लगाने को पार्टी नें संयोजक भी नियुक्त कर दिये है|
दरअसल एक लम्बे समय से बसपा और सपा के कब्जे में रही जिला पंचायत पर इस बार भाजपा खुला खेल फर्रुखाबादी खेलने के मन में है| हालाकिं पिछले जिला पंचायत चुनाव भाजपा सांसद मुकेश राजपूत नें पूरी दमदारी से लड़ाया था लेकिन कुर्सी उनके कब्जे में ना आकर सपा के पाले में चली गयी थी| अब पार्टी अपने तरीके से चुनाव लड़ाने की तैयारी में है| पार्टी नें पूरे जिले के जिला पंचायत के सभी वार्डो में अपनी चुनाव संयोजक नियुक्त भी कर दिये है| जो अपना चुनाव तानाबाना बुनने में लग गये है|
पार्टी भी हर बैठक और गोष्ठी में पंचायत चुनाव की चर्चा हो रही है| जिससे आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ता भी एलर्ट मोड़ में हैं|