मंच पर अधिकार पाने को सपा जिलाध्यक्ष व महान दल राष्ट्रीय अध्यक्ष में टकराव!

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी व महान दल का राष्ट्रीय स्तर पर गठ बंधन होनें के बाद आयोजित हुई अधिकार रैली में सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी व महान दल राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य में जुबानी तकरार हो गयी|  बाद में पूर्व मंत्री नें मामले को साधनें का प्रयास किया लेकिन महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीच में ही अल्प भाषण देकर चले गये|
शहर के कादरी गेट से पांचाल घाट मार्ग पर स्थित एक गेस्ट हाउस में सपा व महान दल की संयुक्त बैठक पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई थी|  जिसमे शामिल होनें से पूर्व महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य नें सपा नेता सचिन सिंह यादव के साथ नवाबगंज से कार्यक्रम स्थल तक रोड शो किया| इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य मंच पर आ गये| सभी नेताओं नें एक साथ हाथ उठाकर सामने बैठे कार्यकर्ताओं का अभिभावदन किया और कार्यक्रम विधिवत चालू हो गया|उसी दौरान पता चला की पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत को मंच पर चढने से महान दल के किसी एक पदाधिकारी नें रोंक दिया| जिस पर सचिन यादव व महान दल के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार यादव नें उन्हें समझाकर वापस पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत आदि को मंच पर बैठा दिया| इसके बाद सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी का मंच से भाषण देनें का अवसर आया तो उन्होंने महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पीछे खड़े दो कार्यकर्ताओं को मंच से उतर जाने को कहा जिस पर महान दल सुप्रीमो विफर गये| उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ता नीचे नही जायेंगे| जिस पर सपा जिलाध्यक्ष नें कहा कि तो वह ही मंच से नीचे चले जाते है| नदीम अहमद नें कहा कि वह सपा के जिलाध्यक्ष है| तो केशव देव बोले वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है लिहाज उनकी पार्टी के पदाधिकारी को आप आदेश देनें वाले या अपमान करनें वाले कौन होतें है?
इतने के बाद मंच पर अचानक सरगर्मी बढ़ गयी| जिस पर पूर्व मंत्री नें मौके की नजाकत को देखते हुए माईक पकड़ लिया| उन्होंने कहा कि यदि उनके पार्टी के किसी पदाधिकारी नें कोई गलती की है तो उनकी तरफ से वह माफी मांग लेते है| उनके समझाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य बैठ गये|
पूर्व मंत्री के बोलनें के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य नें कहा कि सपा जिलाध्यक्ष महान दल के किसी पदाधिकारी को मारते तो कोई बात नही लेकिन उन्होंने मेरे मंच के बैठे होनें के बाद भी सपा के काबिल जिलाध्यक्ष नें उनके पदाधिकारियों को तेबर दिखाये यह गलत है| सपा का कोई भी पदाधिकारी महान दल के किसी भी पदाधिकारी को डांटने का अधिकार नही रखता| जिस तरह से सपा के जिलाध्यक्ष नें महान दल के प्रदेश महासचिव को डांटा वह पूरी तरह अमर्यादित है| उन्होंने कहा कि हम छोटी पार्टी है  हमने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का झंडा उठाया है| लेकिन और के सामने नतमस्तक नही होगें| महान दल केबल सपा के प्रत्याशी को वोंट करेंगे| महान दल राष्ट्रीय अध्यक्ष नें कहा कि महान दल का कार्यक्रम था उसमे सपा के लोग अतिथि थे| महान दल सपा के साथ है|
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जो हुआ वह सपा जिलाध्यक्ष की नासमझी के साथ हुआ| वह मुझे बताते मै अपने कार्यकर्ता को पार्टी से बाहर कर देता|
मंच से नीचे बैठे सचिन यादव व महान दल प्रदेश अध्यक्ष
पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत की नाराजगी के बाद उन्हें मंच पर बैठाने कार्यक्रम में संतुलन बनाने के लिए सचिन सिंह यादव खुद मंच से नीचे उतर कर महान दल प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार यादव नीचे, सपा नेता विवेक यादव, जितेन्द्र सिंह यादव (सिरोली), यशवीर आर्य आदि के साथ फर्श पर बैठ गये|
सपा जिलाध्यक्ष बोले अपनो के अपमान का जबाब दिया गया था
सपा जिलाध्यक्ष नें बताया कि पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत का अपमान किया गया| जिसके बदले उन्होनें महान दल के कार्यकर्ताओं को मंच से नीचे  उतरने के लिए कह दिया| इतनी से बात हुई| कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हुआ|
पूर्व सांसद छोटे सिंह, जिला महासचिव मंदीप यादव, तहसीन सिद्दीकी, विजय यादव, अरशद जमाल सिद्दीकी, सदर विधान सभा प्रभारी महेंद्र कटियार, जीतू यादव व  महान दल जिलाध्यक्ष सर्वेश शाक्य, प्रदेश उपाध्यक्ष पारस नाथ, शैलेन्द्र मौर्य, बदन सिंह सैनी, सुनील सिंह आदि रहे|