सत्ता से संघर्ष करने वाले बीजेपी में सच्चे सिपाही जय- विजय

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

vijy gupta jay gngvarफर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी बने अशोक कुमार चक के प्रस्ताव बने चेयरमैंन विजय गुप्ता और प्रधान जय गंगवार को पार्टी से सच्चा सिपाही बताया| पार्टी ने कहा है की दोनों नेताओ ने सत्ता से मोर्चा लिया लेकिन पीछे नही हटे|

भाजपा नेता अभय सिंह के नेकपुर स्थित आवास पर बुलाई गयी बैठक में जिला कोर कमेटी के कई पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया| जिसमे जिलाध्यक्ष सत्यपाल ने कहा है की चेयरमैंन विजय गुप्ता और जय गंगवार को सत्ता के लोगो ने जमकर धमकाया| चेयरमैंन को तो सभी अधिकार सील करा देने की भी धमकी मिली लेकिन दोनों नेताओ ने सत्ता के आगे घुटने नही टेंके| उन्होंने यह दिखा दिया की वह भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता है| जिलाध्यक्ष ने बीएसपी प्रत्याशी सहित अन्य प्रत्याशियों पर निशाना साधने हुये कहा की बहुत से लोगो ने अपना पर्चा चंद रूपया लेकर वापस कर दिया|

चेयरमैंन विजय गुप्ता ने कहा है की वह किसी भी कीमत पर नही झूके| वह बीजेपी और उनके कार्यकर्ताओ के सम्मान में कभी नीचा नही होने देंगे| इसी का एक छोटा सा उदाहारण था एमएलसी के प्रत्याशी का प्रस्तावक का पर्चा वापस ना करना| उन्होंने साफ कहा है की यदि अब उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो प्रशासन ही जिम्मेदार होगा | वही प्रधान जय गंगवार ने कहा है की वह बीजेपी के कार्यकर्ता है| पार्टी के निर्देश उनके लिये पत्थर की लकीर है| उनका एक लक्ष्य था पार्टी के प्रत्याशी को चुनाव लड़ाना वह पूरा हो गया| पार्टी अब जो निर्देश देगी उसे पूरा करेगे|