बार-बार कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही का फरमान

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज प्रतिनिधि) मना करने के बाद भी बार-बार कब्जा करने वालो के खिलाफ डीएम सख्त दिखे| उन्होंने लेखपालों और सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस तरह के लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये|
समाधान दिवस में पंहुचे जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप नें फरियादियों को समस्याओं को सुना| डीएम विवादित भूमि और अबैध कब्जेदारों के खिलाफ डीएम सख्त दिखे| उन्होंने कहा कि वि​वादित चकमार्गों की पैमाइश कर व मिट्टी डालने का कर पूर्ण कर कायम कराएं| इसके साथ ही साथ उन्होंने थानाध्यक्ष अजय नारायण सिंह व कानूनगो और लेखपालों को कड़े निर्देश दिये कि बार-बार भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाये| इसके साथ ही उन्होंने आयीं शिकायतों का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण करने के साथ-साथ निस्तारण के समय सहयोग न करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया जाये|