नेग वसूली के विवाद में थाने के भीतर किन्नरों का हंगामा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) नेग वसूली के विवाद में किन्नरों के दो पक्ष आमने-सामने आ गये| दोनों पक्षों नें एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाये| पुलिस नें उन्हें कार्यवाही का भरोसा देकर चलता किया|
कस्बा निवासी भूरी किन्नर पुत्र नत्थू लाल नें थाने में तहरीर दी| जिसमे उसने आरोप लगाया कि उसके गुरु मंगला किन्नर की मौत के बाद उनके क्षेत्र राजेपुर में वह बधाई देकर नेग लेती है| ग्राम उजरामऊ की कंचन (समीम) किन्नर द्वारा उसके क्षेत्र के जबरन नेग वसूली की जाती है| जिसका फैसला कई बार हो चुका है इसके बाद भी वह लोग नही मान रहे| शनिवार को चित्रकूट में फिर एक बार समीम नें अपने साथी नेग वसूली के लिए भेजे| जब मना किया तो उन्होंने विवाद कर गाली-गलौज कर दिया|
बताते चले शनिवार को थाना काफी देर तक किन्नरों के झगड़े का अखाड़ा बना रहा| पुलिस के कई बार समझाने पर भी किन्नर शांत नही हुए| फिलहाल उनका हाई प्रोफाइल ड्रामा काफी देर चला| पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है|