होली के उल्लास में रविवार बाजार भी रहा गुलजार

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) होली के त्योहार को चंद रोज ही बचे है| जिसके चलते ऊँची दुकानें तो गुलजार है ही वहीं रविवार को लगने वाले संडे बाजार में भी खूब रौनक दिखायी दी|  होली के लिए कपड़ों और जूता-चप्पल की दुकानों पर भीड़ नजर आयी|
शहर के नेहरु रोड़ पर लगने वाले रविवार (संडे) बाजार सुबह जैसे ही शुरू हुआ ग्राहकों का आना शुरू हो गया| दरअसल संडे बाजार में कम कीमत में बेहतर कपड़े और अन्य जरूरत का सामान मिल जाता है| लिहाजा आम जनता के पंहुच में भी है| जिससे होली का त्योहार नजदीक होनें पर रविवार बाजार में रौनक नजर आयी|  महिलायें, बच्चे, बुजुर्ग और नौजवान हर कोई अपने-अपने पसंदीदा कपड़े खरीदता नजर आया| रविवार बाजार में भीड़ जुटने से नेहरु रोड़ पर जाम की हालत बनी रही| निकलनें वाले वाहन रेंगते हुए निकले|
पुलिस भी करती रही कदम ताल
होली के त्योहार को लेकर बाजार में भीड़ है| जिसको देखते हुए पुलिस भी सक्रिय रही| बाजार में कोतवाल विनोद शुक्ला ने फोर्स के साथ फ्लेग मार्च किया| इस दौरान अराजकतत्वों पर नजर रखी गयी| सड़क पर खड़े वाहनों को किनारे कराया गया|