नेता जी के नेतृत्व में होती आजम खां की पैरवी: शिवपाल

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) एक पेट्रोल पम्प का शुभारम्भ करनें आये पूर्व कैबिनेट मंत्री व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव आजम के समर्थन में खड़े नजर आये| इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश पर तंज भी कसे और कहा की वह नादानी भरे वयान दे रहें है|
कमालगंज स्थित एक प्रसपा नेता के पेट्रोल पम्प शुभारम्भ में पंहुचे शिवपाल सिंह यादव का दर्द साफ नजर आया| उनके चेहरे पर भतीजे अखिलेश द्वारा विधान सभा चुनाव में दिये गये धोखे का दर्द भी साफ झलक रहा था| उन्होंने कहा की उनके बीजेपी में जानें के वयान का फैसला मुलायम सिंह यादव का नही हो सकता है| अखिलेश केबल बचकाना वयान दे रहे है|
उन्होंने सपा नेता आजम खां का खुलकर समर्थन किया| उन्होंने कहा की आजम को छोटे-छोटे केस में परेशान किया जा रहा है| उनके द्वारा बनायी गयी यूनिवर्सिटी को भी ध्वस्त कर दिया गया| नेताजी की अगुवाई में आजम खां की मदद होनी चाहिए थी| नेता जी यदि धरना प्रदर्शन में बैठ जाते तो आजम की मदद होती| उन्होंने कहा यदि अखिलेश उन्हें बीजेपी में भेजना चाहते हैं तो उन्हें समाजवादी विधानमंडल दल से बाहर करें| उन्होंने कहा की आजम खान के नये  मोर्चे पर उनके जेल से बाहर आने की पर फैसला लिया जाएगा| इसके साथ ही शिवपाल बोले की वह आजम खान के साथ है| सपा के इतिहास में बदलाव देखने को मिला है| समाजवादी पार्टी में आंदोलन संघर्ष में नहीं दिखाई नहीं देता है| उन्होंने बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बढ़ती हुई महंगाई पर सरकार को लगाम लगानी चाहिए| जिससे लोगों को राहत मिल सके| उन्होंने कहा की पार्टी का गठन जल्द हो जाएगा| जिसका फैसला पार्टी के नेताओं के साथ ईद के बाद लखनऊ में बैठक में लिया जायेगा| उन्होंने प्रधानमंत्री की नरेंद्र मोदी की तारीफ की पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव, भाजपा नेता विश्वास गुप्ता, निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रसपा विमल यादव आदि रहे|