शांति भंग के आरोपी लेकर गये होमगार्ड की टैम्पो पलटने से मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज/फतेहगढ़ प्रतिनिधि) थाने से शांति भंग के तीन आरोपियों को लेकर निकले होमगार्ड की टैम्पो पलटने से मौत हो गयी| जबकि उसके साथ और आरोपी सुरक्षित बच गये|
थाना कमालगंज के भोलानगला निवासी 50 वर्षीय होमगार्ड रामरतन की थाना कमालगंज में तैनाती थी| शनिवार को दोपहर बाद रामरतन अपने साथी होमगार्ड नितेश और राजेन्द्र के साथ ग्राम बजेरा निवासी उमेश, विनीत व दिनेश को शांति भंग में गिरफ्तारी के बाद कोर्ट लेकर टैम्पो से जा रहे थे| अचानक जिला जेल चौराहा कानपुर मार्ग पर आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के निकट टैंपो अचानक पलट गया| जिससे रामरतन अचानक टैम्पो के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गयी| मृतक रामरतन के साथी नितेश नें सूचना थाने में दी| थानाध्यक्ष अजय नारायण सिंह नें रामरतन की मौत की पुष्टि की है|
उधर घटना की सूचना मृतक के घर पर पंहुची तो कोहराम मच गया| मृतक की प[पत्नी सोनाश्री और बेटी सरस्वती का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक के तीन पुत्र और दो पुत्री है| एक पुत्री का विवाह हो गया है|