मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं: आई जी

CRIME LUCKNOW POLICE Politics Politics-BJP

हाथरस:  उत्‍तर प्रदेश के जनपद हाथरस के चंदपा के इलाके की सामूहिक दुष्‍कर्म पीड़िता की मौत के बाद अब प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने सफाई देना शुरू कर दिया है। अधिकारी अब मीडिया के सामने खुलकर आ गए हैं। आइजी ने हाथरस पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया। इधर चर्चा यह भी है कि पीड़िता की मौत के बाद कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी हाथरस पहुंच  सकती हैं।
मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं: आइजी
आईजी पीयूष मोर्डिया ने कहा है कि मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म का तथ्य नहीं है। अभी फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतज़ार है। यह बात आइजी ने हाथरस के थाना चंदपा में कही है। आइजी ने सुरक्षा व्‍यवस्‍था परखी।