बड़ी खबर: वैश्य एकता परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष सतीश चन्द्र गुप्ता की हत्या

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) वैश्य एकता परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष की हत्या कर दी गयी| उसका शव घर के बाहर पड़ा मिला| सूचना पर हड़कंप मच गया| भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर आ गया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नारायण दास निवासी सतीश चन्द्र गुप्ता वैश्य एकता परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष थे|  वह यहाँ अपने भतीजे भाजयुमो के जिला मंत्री अंकित गुप्ता के पास रह रहे थे| मंगलवार देर शाम उनका शव घर के बाहर खून से लथपथ पड़ा मिला| जिसके बाद हड़कंप मच गया| घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय दलबल के साथ मौके पर आ गये|
पुलिस को अंकित नें बताया कि उसकी माँ रजनी और बहन लक्ष्मी कायमगंज मौसा संजय गुप्ता के घर बीते मंगलवार को गयी थी| उसने बताया कि पड़ोसी मिंटू गुप्ता ने शव पड़ा देखा तो अंकित को बताया| जिसके बाद अंकित रात 9 बजे घर पंहुचा और पुलिस को सूचना दी|  पुलिस फिलहाल जाँच कर रही है| घटना के पीछे प्रापर्टी का विवाद का शक जाहिर किया जा रहा है| हत्या कैसे हुई है इसका कारण पता नही चला है| उनके चेहरे पर कई चोटों के निशान हैं| सतीश चन्द्र ने एसपी से मिलकर हत्या की आशंका जाहिर की थी|
चार साल पूर्व भी सतीश चन्द्र के मारी गयी थी गोली
बीते 6 जुलाई 2017 को प्रापर्टी के विवाद में चलते पेट में गोली मारी गयी थी| मकान को लेकर भाई संजय उर्फ़ संजू से विवाद चल रहा है| गुरुवार को देर शाम सतीश गुप्ता अपने घर पर थे तभी संजू उनकी हत्या करने के इरादे से घर पर आ धमका और सतीश के ऊपर तमंचे से गोली चला दी| गोली उनके पेट में लगी| आरोपी ने दूसरी गोली चलाने का प्रयास किया तो वह मिस हो गयी| जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया | छोटा भाई सतेन्द्र गुप्ता नें कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी| पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा भी पंहुचे|
एसपी नें बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद अग्रिम कार्यवाही होगी|