पात्र अधिवक्ताओं के लिए भेट की सहायता राशि की चेक

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) जनपद के समस्त पात्र अधिवक्ताओं के लिए राज्य बिधिज्ञ परिषद उत्तर प्रदेश इलाहाबाद के द्वारा जारी सहायता राशि की चेक दी गयी|
राज्य बिधिज्ञ परिषद उत्तर प्रदेश इलाहाबाद के उपाध्यक्ष अंकज मिश्र की प्रतिनिधि व पत्नी एकता दीक्षित मिश्रा ने अध्यक्ष अधिवक्ता संघ फतेहगढ़ राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी के निज निवास केशव नगर में अधिवक्ताओं को राज्य बिधिज्ञ परिषद उत्तर प्रदेश इलाहाबाद द्वारा जारी सहायता राशि की चेक प्रदान की ।  यह राशि जनपद के समस्त पात्र अधिवक्ताओं के लिए है।
जिला एडवोकेट एसोशिएशन के उपाध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र , संयुक्त सचिव प्रकृति देव पांडेय, कार्यकारिणी सदस्य भानु प्रकाश मिश्र , अजय कुमार दुबे , गौरव मिश्र आदि रहे।