पंचायत चुनाव में कमल खिलाने की भाजपा बना रही अभेद्य नीति

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) हर तरफ भगवा होंने के बाद भाजपा अब देश की सबसे छोटी पंचायत के चुनाव पर नजरें लगाने लगी है| जिसके चलते अब बूथों पर फिर से प्रभावशाली लोगों को जोड़ने की रणनीति पर विचार तेज हो गया है| भाजपा पूरी तरह से अब आगामी शिक्षक-स्नातक विधान परिषद एवं पंचायत चुनावों में जीत दर्ज करने के लिए मजबूत योजना बना रही है| भाजपा को एक बार फिर से पार्टी के युवाओं की याद आयी है|
शनिवार को भोजपुर विधानसभा के कमालगंज मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एक गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई| जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि भारतीयता की प्रेरणा एवं सेवा की भावना के साथ कार्य करने वाला कार्यकर्ता ही भाजपा को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है। युवा कार्यकर्ताओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए। संगठन के बूथ अध्यक्ष,बूथ प्रभारी,सेक्टर संयोजक एवं सेक्टर प्रभारी का दायित्व है कि बूथ स्तर पर भाजपा को अभेद्य किले के रूप में स्थापित करना|
उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की जिम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ताओं पर है। आगामी शिक्षक- स्नातक विधान परिषद एवं पंचायत चुनावों में जीत दर्ज करने के लिए  जीतोड़ मेहनत करनी पड़ेगी। शत-प्रतिशत परिणाम देने के लिए जन-जन तक पहुंच कर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी पहुंचाना होगा।
जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, मंडल प्रभारी डॉ० प्रभात अवस्थी, मंडल अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने विचार व्यक्त किये| संचालन जिला महामंत्री फतेह चंद वर्मा ने किया। महामंत्री हिमांशु गुप्ता, प्रदीप सक्सेना, संदीप शाक्य, शिवांग रस्तोगी आदि रहे |