मकर संक्रांति पर गंगा में आस्था की डुबकी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: मकर संक्रांति पर आस्था का हुजूम पांचाल घाट के गंगा तट पर दिखा। शनिवार की सुबह से ही गंगा घाटों पर स्नान-दान को लेकर श्रद्धालुओं का मेला लगा रहा। हर कोई गंगा में आस्था की डुबकी लगाने को आतुर दिखा।

नगर के पांचाल घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुन्य कमाया | वही पुलिस और प्रशासन ने श्रधालुओ की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे | मचान पर पुलिस कर्मी तैंनात थे वही गोताखोरो की एक पूरी टीम मुस्तैद रही| नगर मजिस्ट्रेट शिव बहादुर पटेल और एडीएम मेले में डटे रहे | एसपी सुभाष सिंह बघेल भी अपने परिवार के साथ रामनगरिया में पंहुचे|

इस त्योहार को सुख और समृद्धि का दिन माना जाता है। आज के दिन तिल के दान का बड़ा महत्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार आज के दिन तिल से बनी सामग्री ग्रहण करने से कष्टदायक ग्रहों से छुटकारा मिलता है।गंगा स्नान और दान-पुण्य से परिवार में सुख और शन्ति बनी रहती है।मकर संक्रांति को पिता-पुत्र के पर्व के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन पुत्र और पिता को तिलक लगाकर उनका स्वागत करना चाहिए. इस दिन भगवान सूर्य अपने पुत्र शनि की राशि में प्रवेश करते हैं और दो माह तक रहते हैं।