पुलिस क्षेत्र में मचा रही लूट, बेगुनाहों पर दर्ज कर रही झूठे मुकदमें

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) कांग्रेस नेता और उसके पुत्र के खिलाफ दर्ज मुकदमें को फर्जी बताते हुए पार्टी नेताओं नें जमकर हंगामा किया| पुलिस के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और आरोप लगाया कि थाना पुलिस क्षेत्र में लूट मचाये है| पैसे के लिए किसी के खिलाफ भी झूठे मुकदमें दर्ज करा रही है| कांग्रेस ने आर-पार की लड़ाई का एलान किया|
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय कटियार अपने नेताओं के साथ राजेपुर थानें आ धमके| जिलाध्यक्ष नें कहा कि पुलिस नें फर्जी तरीके से कांग्रेसी किया या निवासी अरविन्द कुमार अग्निहोत्री व  उनके पुत्रों के खिलाफ पुलिस ने झूठा मुकदमा दर्ज कर लिया| जबकि अरविन्द और उसके पुत्र निर्दोष है| जिलाध्यक्ष नें आरोप लगाया कि थाने के दारोदा डोरीलाल और उदयभान क्षेत्र की जनता को लुटने का कार्य कर रहे है| चाहे कोई घटना हो इन्हेकेबल रूपये चाहिए|
थाने का घेराव करने आये जिलाध्यक्ष नें कहा की उन्हें चाहे जेल जाना पड़ा| लेकिन निर्दोष के खिलाफ कार्यवाही नही होनें देंगे|
इसके साथ ही कांग्रेसियों नें अरविंद अग्निहोत्री के द्वारा भी तहरीर दी| लेकिन पुलिस नें मुकदमा नही लिखा| जिलाध्यक्ष नें कहा कि जब तक मुकदमा नही लिखा जायेगा वह थाने से नही जायेंगे| इस दौरान अनुपमा शर्मा, रमेश कठेरिया, अरविन्द कुमार व अभय कुमार आदि रहे|