गंगा स्वच्छता को जागरूक करने के लिए निकाली पद यात्रा

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: अंतराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के तत्वाधान में शहर के पांचाल घाट मौनी आश्रम से गंगा स्वच्छता व विभिन्य सामजिक मुद्दों पर एक पदयात्रा का आयोजन किया गया| महेश पाल सिंह नें पदयात्रा को हरी झंडी दिखाई|
संगठन  के जिलाध्यक्ष आदित्य दीक्षित के नेतृत्व में डीएसवीडी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्रा  हाथों में तख्तियां लेकर पद यात्रा में निकले| तख्तियों में गंगा में नाले गिरने से रोंके, जल बचाओ-कल बचाओं, जल ही जीवन है, जल नही तो कल नही, पर्यावरण बचाना है पौधा जरुर लगाना आदि लिखा गया था|
यात्रा लोगों को जागरूक करते हुए पांचाल घाट पुल तक गयी| जनजागरण यात्रा में नमामि गंगे के जिला संयोजक रवि मिश्रा, सौरभ शुक्ला, शिवम् दीक्षित व वैभव दीक्षित नें दुकानदारों को तुलसी के पौधे भेट किये| राममुरारी शुक्ला, विजय शुक्ला, आचार्य प्रदीप शुक्ला, सुधांशु दुबे, रामरहीश कुशवाह, रजनी देवी, वैभव सोमबंशी आदि रहे| बच्चो को पेन्सिल व पुस्तके भेट कर सम्मानित किया गया|