सेंट्रल जेल अधीक्षक को कन्नौज जिला जेल का अतिरिक्त प्रभार

FARRUKHABAD NEWS JAIL जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: शासन ने प्रदेश के 7 जेलों के अधीक्षको की तैनाती में फेर बदल किया है| पड़ोसी जनपद के जिला कारागार में तैनात अधीक्षक का तबादला होने पर कन्नौज जिला जेल का अतिरिक्त कारभार सेंट्रल जेल अधीक्षक को दिया गया है|

सेन्ट्रल जेल अधीक्षक वीपी त्रिपाठी यंहा वर्षो से तैनात है| वह वरिष्ठ जेल अधीक्षकों की सूची में आते है| शासन ने प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर,कानपुर देहात,बाराबंकी, वाराणसी, कन्नौज,मेरठ जेल के जेल अधीक्षक सहित 7 जेलों अधीक्षको के तबादले किये है| जिला कारागार कन्नौज के अधीक्षक आरके जायसबाल को जिला जेल बाराबंकी के लिये तबादला किया गया है| कन्नौज में अभी कोई अधीक्षक तैंनात ना होने से सेन्ट्रल जेल फ़तेहगढ़ के वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीपी त्रिपाठी को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है|