फर्रूखाबाद में 18 नये कोरोना पॉजिटिव, रेलवे रोड का बाजार सील

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगर में निकल रहे कोरोना के मरीजों को देखते हुए जिला प्रशासन सख्त हो गया है| जिसके चलते रेलवे रोड़ का बाजार पूरी तरह से बंद करा दिया गया है| कुछ व्यापारियों नें इसका विरोध किया तो पुलिस नें उन्हें खदेड़ दिया|
नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य और प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय नें गुरूवार को रेलवे रोड़ के बाजार में ताले डलवा दिया| उन्होंने सख्त हिदायत दी की यदि बिना अनुमति के दुकानें खुली तो कार्यवाही होगी|
दरअसल गुरुवार को भी 18 कोरोना संक्रमित निकले है| जिसमें भोलेपुर अम्बेडकर कालोनी निवासी 5 वर्षीय किशोर, सीएचसी फतेहगढ़ से 49 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी, माडर्न अस्पताल भोलेपुर में 26 वर्षीय युवक, शहर के मोहल्ला हरभगत निवासी 78 वर्षीय महिला, आवास विकास कालोनी निवासी 20 वर्षीय युवती और 40 वर्षीय महिला पॉजिटिव आये है| एमएच फतेहगढ़ में 26 वर्षीय युवक, न्यायिक कालोनी फतेहगढ़ में चार पुरुष कोरोना पॉजिटिव, जजिज कालोनी में एक 3 वर्षीय बालक और 8 वाषिक बालिका पॉजिटिव निकले है| मोहम्मदाबाद के शिवाजी नगर में एक महिला और एक पुरुष पॉजिटिव निकले है| लाल गेट पर 55 वर्षीय पुरुष, तहसील कायमगंज में 34 वर्षीय पुरुष व सीएचसी कायमगंज में 30 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव निकला है|
नगर में सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मोहल्ला घमंडी कूंचा को निषेध क्षेत्र घोषित कर उसे सील करा दिया| वहीं रेलवे एसबीआई से बागकूंचा गली तक पूरा बाजार सील करा दिया| जिससे व्यापारियों नें हंगामा किया| व्यापारियों में चर्चा का बाजार गर्म था कि लोहाई रोड़ पर चेयर मैंन का पुत्र पॉजिटिव आया है उसे सील क्यों नही किया गया| इसके साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता के मोहल्ले में पॉजिटिव निकला था तो वहां उसे सील नही किया गया था| तो फिर रेलवे रोड को क्यों सील किया| हंगामा होते देख नगर मजिस्ट्रेट ने मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी जिसके बाद भीड़ इधर-उधर हो गयी| वही इस क्षेत्र के मेडिकल, मन्दिर आदि सभी बंद किये गये है| मठिया देवी मन्दिर भी बंद रहेगा| एसबीआई खुलेगी|
नगर मजिस्ट्रेट नें जेएनआई को बताया कि रेलवे रोड के बाजार को 15 अगस्त तक बंद किया गया है| मार्ग चालू रहेगा लेकिन बाजार नही खुलेगा| यदि दुकानें खुलती है तो कार्यवाही होगी|