भूमि विवाद को लेकर हुई ताबड़तोड़ पत्थरबाजी, दस जख्मी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज प्रतिनिधि) भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद होनें से पथराव हुआ| पथराव से कई ग्रामीण चुटहिल भी हुए| जिनका पुलिस नें मेडिकल कराया|
थाना क्षेत्र के ग्राम न्यायामत नगर में भूमि विवाद के चलते मंगलवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गये| पहले दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली-गलौज हुआ उसके बाद अचानक ही महाभारत शुरू हो गया| दोनों पक्ष एक दूसरे पर पथराव करने लगे| गाँव में पत्त्थरबाजी होनें से भगदड़ मच गयी| लोग अपने घरों में दुबक गये|
जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर आ गये| जिससे गाँव छाबनी में तब्दील हो गया| पुलिस ने उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़ा| इसके साथ ही घटना में जख्मी 10 लोगों का मेडिकल कराया| पुलिस नें एक जेसीबी भी कब्जे में ली है|
थानाध्यक्ष नें बताया कि जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|