बीजेपी मंडल अध्यक्षों की नही हो सकी घोषणा, जिलाध्यक्ष का नामांकन भी टला

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

bjp-in-maharashtra_20141019_102936_19_10_2014फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद के लिये 31 दिसम्बर को नामांकन होना की पुष्ठी सहायक चुनाव अधिकारी ने की थी| लेकिन अभी तक मंडल अध्यक्ष के नामो की घोषणा ना हो पाने से जिलाध्यक्ष का चुनाव आगे बढ़ा दिया गया है|

बीते कई दिनों ने मंडल चुनाव अधिकारीयो के साथ जिला चुनाव अधिकारी व सहायक चुनाव अधिकारी बैठक लेकर नब्ज टटोलने का प्रयास कर रहे है| लेकिन इसके बाद भी देर पर देर होती नजर आ रही है| कई चरणों में हुई वार्ता के बाद भी कोई नतीजा हासिल नही हो सका| जिसके चलते 31 दिसम्बर को होने वाले पार्टी के जिलाध्यक्ष के पद हेतु नामांकन की तिथि को बढा दिया गया|

गुरुवार को पुन: आवास विकास स्थित एक गेस्ट हाउस में बुलाई गयी मंडल चुनाव अधिकारियों की बैठक में इसी मुद्दे पर चर्चा हुई लेकिन कोई नतीजा हाथ नही लगा| सहायक चुनाब अधिकारी देवेश कुमार ने बताया कि अभी मंडल अध्यक्षों की घोषणा ना हो पाने से जिलाध्यक्ष के पद हेतु नामांकन की तिथि बढ़ा दी गयी है| वही मंडल अध्यक्षों की घोषणा शुक्रवार को कर दी जायेगी|