दुर्घटना में घायल सीपीवीएन कालेज के शिक्षक की मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

upendr tirva kothiफर्रुखाबाद: बीते 23 दिसम्बर को दुर्घटना का शिकार हुये सीपीवीएन कालेज के शिक्षक 40 वर्षीय उपेन्द्र सिंह पुत्र सुरेश सिंह राठौर उपचार के दौरान मौत हो गयी| उनका शव घर आने अपर कोहराम मच गया|

दुर्घटना गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में तब हुई जब वह कन्नौज से बाइक से फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के तिर्वा कोठी अपने घर आ रहे थे| तभी लोडर की टक्कर से वह गम्भीर रूप से घायल हो गये| उन्हें कानपुर रिफर कर दिया गया| जंहा उपचार के दौरान बीती रात उनकी मौत हो गयी| पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम कराया| जिसके बाद उनके शव को घर भेजा गया| शिक्षक की मौत से उनकी पत्नी छाया व विटोली देवी के साथ ही साथ बेटे सात वर्षीय तरुण, 3 वर्षीय शानू का रो रो कर हाल बेहाल हो गया| उपेन्द्र सीपीवीएन कालेज कायमगंज के शिक्षक के पद पर तैनात थे|