युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शनिवार दोपहर अज्ञात युवक का शव मिलनें से सनसनी फैल गयी| पुलिस नें शव कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल शुरू कर दी|
शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड़ मॉडल शॉप के अंडर ग्राउंड की सीढीयों पर अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ| जिसकी सूचना मिलने पर कोतवाल अनिल कुमार चौबे आदि पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे| उन्होंने शव को कब्जे में लिया| पुलिस नें काफी उसकी शिनाख्त का प्रयास किया | लेकिन शिनाख्त नही हो सकी|
शहर कोतवाल अनिल कुमार चौबे नें बताया की जाँच की जा रही है| शव की शिनाख्त नही हो सकी है| प्रयास किया जा रहा है|