प्रभु कीं कृपा भयउ सबु काजू, जन्म हमार सुफल भा आजू

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) बुधवार को अयोध्या राम जन्म भूमि निर्माण भूमि पूजन के अवसर पर आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपाईयों नें मिष्ठान वितरण कर एवं महिला मोर्चा ने थिरक कर जश्म मनाया|
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के मुख्य द्वार पर आतिशबाजी छुड़ाकर एवं मिठाई वितरण करके हर्ष व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, सांसद मुकेश राजपूत, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, पूर्व भाजयुमो राष्ट्रीय मंत्री प्रांशु दत्त द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर वीरेंद्र सिंह राठौर, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, पूर्व चेयरमैन शमशाबाद विजय गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रभात अवस्थी ने टीवी पर भूमि पूजन देखा।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबिता पाठक के नेतृत्व में ममता सक्सेना, सुमन राठौर, निहारिका पटेल, रमला राठौर, रजनी गुप्ता, श्वेता कुशवाह ने ढोलक एवं मंजीरो की धुन पर राम गीत गाए और जमकर थिरकीं|
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा आज का दिन भाजपा कार्यकर्ताओं एवं राम भक्तों के लिए ऐतिहासिक हैं लंबे संघर्ष के बाद सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले ने प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण के रास्ते को प्रशस्त किया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा प्रभु श्री राम हिंदू वर्ग के प्रतीक हैं वह मर्यादा पुरुषोत्तम है मंदिर के निर्माण की सदियों पुरानी आस पूर्ण होने से कार्यकर्ताओं में आनंद का माहौल हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत एवं पूर्व राष्ट्रीय मंत्री भाजयुमो प्रांशु दत्त द्विवेदी ने विचार व्यक्त किए।
इस दौरान अतुल दीक्षित,पूर्व चेयरमैंन विजय गुप्ता, नगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा,नगर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विकास पाण्डेय, मयंक सिंह बुंदेला, रामवीर सिंह चौहान, प्रभात मिश्रा, शिवम दुबे, शिवांग रस्तोगी आदि रहे|