श्रीराम मंदिर भूमि पूजन की वेला पर गली-गली गूंजे राम भजन

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि)श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्‍या में हो रहे भूमि पूजन की खुशी में जिले भर में गली-गली राम भजनों से माहौल भ‍क्‍त‍िमय हो गया है। हिंदू धर्म के लोग इस आयोजन को उत्‍सव की तरह मना रहे हैं।  श्रीराम मंदिर भूमि पूजन को लेकर उत्सव बढ़ता जा रहा है। खुशियां सिर्फ रामनगरी अयोध्या तक  ही सीमित नहीं हैं। शहर से लेकर गांव तक घरों व प्रतिष्ठानों में भी इसका प्रगटीकरण हो रहा है| शहर में भव्य श्रीराम की शोभायात्रा निकाल कर इसका प्रमाण भी दिया गया| वहीं रामभक्तों के वाहन पर भी भगवान राम की छवि वाले भगवा झंडे लगये हैं।
नगर के मोहल्ला खतराना स्थित ठाकुर जी महाराज के मन्दिर से प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गयी| यात्रा में जय श्रीराम का नारा लगाते हुए श्रद्धालु लोहाई रोड, चौक, नेहरु रोड, घुमना, लाल दरवाजा होते हुए बस अड्डे के निकट रामबाग में समाप्त हुई| हाथों में वाद्य यंत्र लेकिन भक्ति रस में सराबोर और अयोध्या के भूमि पूजन को लेकर उत्साहित लोगों थिरकने से भी नही रोंक सके| राम भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के भव्य-मंदिर की पुनर्स्थापना की आधारशिला एवं भूमिपूजन पर समस्त पुराना नगर राम नाम के जयकारों से गूंज उठा।  भजन कीर्तन के साथ लोगों ने आनंद उठाते हुए रामभक्तों को रामराज्य स्थापित होने की शुभकामनाएं दी।
इस दौरान श्रीराम विविध कला केद्र के संरक्षक मटर लाल दुबे, हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विमलेश मिश्रा, राष्ट्रीय मानवाधिकार से आदित्य दीक्षित, व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ आदि रहे|