पांच बीघा मक्के की फसल जलकर राख

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics कृषि जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: शुक्रवार को अचानक आग लगने से 5 बीघा मक्के की फसल जलकर राख हो गयी| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी है| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अलावलपुर निवासी दिनेश कुमार पुत्र रामनाथ ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि उनकी गाँव के पूर्व सरकारी नलकूप के निकट खेती है| जंहा पांच बीघा मक्के की फसल कटी पड़ी थी| जिसके बाद अचानक उन्हें सूचना मिली और वह मौके पर आ गये| उन्होंने देखा तो फसल राख हो गयी थी| दिनेश ने तहरीर में कहा है कि गाँव के ही विनोद कुमार, सुबोध कुमार व प्रमोद के साथ मुकदमा चल रहा है| दिनेश ने आशंका जाहिर कर कहा कि उन्हें शक है की इन्ही लोगों ने आग लगायी हो|
तहरीर मिलने के बाद पुलिस जाँच कर रही है|