भरोसे का जूस पीकर समाप्त हुआ भाजपा कार्यकर्ताओं का अनशन

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: बीते दिन से चल रहा अनशन आखिर भरोसे के जूस पीकर समाप्त हो गया| वही खबर का प्रकाशन होने के बाद सांसद व एसडीएम सदर मौके पर पंहुचे| एसडीएम ने वार्ता के बाद आखिर अनशन समाप्त करा दिया| मजे की बात यह है कि जिले का कार्यकर्ता पार्टी से नाखुश है यह कोई मानने को तैयार नही | यही हालात रहे तो कार्यकर्ता का मोह भंग होगा|
भाजपा कार्यकर्ता के साथ एसडीएम सदर अजीत सिंह के द्वारा अपने कार्यालय में अभद्रता करने का आरोप लगा था| जिसके बाद बीते दिन ही कार्यकर्ता अनशन पर बैठ गये थे | अनशन के दूसरे दिन भी कार्यकर्ता अनशन पर बैठे रहे| शुक्रवार को दोपहर बाद एसडीएम सदर अजीत सिंह ने मौके पर जाकर कार्यकर्ताओं से वार्ता की और कार्यकर्ता का काम जल्द पूर्ण कराने का भरोसा दिया| जिसके बाद कार्यकर्ता अनशन समाप्त करने पर राजी हुये|
एसडीएम ने जूस पिलाकर सभी का अनशन समाप्त कराया| इसके साथ ही सांसद मुकेश राजपूत भी अनशन पर पंहुचे| उन्होंने भी कार्यकर्ताओं से वार्ता कर उनके स्वाभिमान से किसी प्रकार का समझौता ना करने की बात कही | उन्होंने एसडीएम से भी वार्ता की| इस दौरान डॉ० प्रभात अवस्थी,दिलीप भारद्वाज, शशांक शेखर मिश्रा, रानू दीक्षित, रवि राठौर आदि रहे|