दूसरे दिन भूखे अनशन पर बैठे बीजेपी कार्यकर्ता को लेकर रार

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: बीजेपी कार्यकर्ता सम्मान ना मिलने से खफा है| बीते दिन ही वह कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता किये जाने से आहत है| वही जिलाध्यक्ष के वयान ने कार्यकर्ताओं के बीच खलबली मचा दी है| अनशन का शुक्रवार को दूसरा दिन है | लेकिन अब राजनैतिक गलियारों में हलचल मच रही है|
एक कार्यकर्ता के साथ एसडीएम सदर अजीत सिंह के द्वारा अपने कार्यालय से अभद्रता कर भगा दिये जाने के बाद कार्यकर्ता आक्रोशित हो गये है| जिसके बाद वह केबल पानी के सहारे अनशन पर बैठ गये| लेकिन अभी तक उनकी सुनने कोई नही आया| बीते दिन जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने मीडिया को बताया था कि जो धरने पर बैठे है वह भाजयुमो कार्यकर्ता नही हो सकते| उनके खिलाफ प्रदेश नेतृत्व को पत्र लिखा जायेगा|
इस वयान के बाद से कार्यकर्ताओं में खलबली मच गयी है| धरना देने वाले शशांक शेखर मिश्रा,रानू दीक्षित आदि ने बताया कि बीते दिनों नगर मंडल फ़तेहगढ़ की कार्यकारणी अध्यक्ष रामवीर शुक्ला ने घोषित की थी| जिसके वह सदस्य है| इसके साथ ही धरने पर बैठने वाले कई सदस्य भी इस कमेटी में है| धरने पर बैठने वाले कार्यकर्ताओं ने साफ कहा की पार्टी कार्यकर्ताओं को केबल प्रयोग करना जानती है| जब कार्यकर्ता के सम्मान की बात आती है तो पार्टी मुंह फेर लेती है|
भाजयुमो के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अजीत महाजन ने साफ़ कहा की युवा पार्टी का हो या बाहर का युवा मोर्चा उनके साथ है| जो धरने पर बैठे है उन्होंने पार्टी के लिए काम किया है| युवा मोर्चा उनके साथ है| नगर मंडल अध्यक्ष रामवीर शुक्ला ने बताया की धरने पर बैठने वाले शशांक शेखर, रानू दीक्षित व रवि ठाकुर उनकी कमेटी में वर्तमान में नही है| कमेटी पूर्व में भंग हो चुकी है|