पुलिस के इंतजार में दो घंटे फांसी पर झूलता रहा शव

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) सोमवार तड़के युवक नें फांसी लगाकर खुदकशी कर ली| परिजनों नें पुलिस को सूचना दी| जिसके लगभग दो घंटे बाद डायल 112 मौके पर पंहुची और शव को नीचे उतारा|
थाना क्षेत्र के ग्राम गाँधी निवासी 20 वर्षीय युवक प्रदीप पुत्र नन्हे भगवत कथा आदि में सुदामा का स्वरूप बनता था| बीती रात भी ग्राम तुसौर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कथा चल रही थी| जिसमे प्रदीप नें सुदामा का स्वरूप बनाया और अपना अभिनय किया| सुबह तड़के लगभग 4 बजे वह अपने घर पंहुचा| जिसके बाद उसने गाँव से लगभग 200 मीटर दूर आम के पेंड पर चुनरी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली|
सुबह ग्रामीणों नें डायल 112 को फोन किया जिसके लगभग दो घंटे बाद डायल 112 मौके पर पंहुची और शव को फंदे से नीचे उतारा| जिसके बाद थाना पुलिस मौके पर आ गयी| पुलिस नें उसकी तलाशी ली| जिसमे उसकी जेब से एक मोबाइल, 50 रूपये और तम्बाकू की पुडिया आदि मिली|  जाँच कर रहे दारोगा सुबोध यादव नें बताया कि जाँच की जा रही है| शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया जायेगा|