पूर्व विधायक सहित चार के नामांकन वापस, मैदान में 42 प्रत्याशी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नामांकन पत्र वापस करनें की प्रक्रिया में सपा के पूर्व विधायक व सदर से बीजेपी प्रत्याशी की पत्नी सहित चार ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिये| वहीं अब चारों विधान सभाओं में केबल 42 प्रत्याशी मैदान में बचे है| जिन्हें चुनाव चिन्ह भी आबंटित किये गये|
सदर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी की पत्नी अनीता द्विवेदी, सपा प्रत्याशी सुमन मौर्य के बेटे नें अपना नामाकंन पत्र वापस ले लिया है| अमृतपुर से सपा प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह यादव की पत्नी डॉ० अनीता सिंह नें अपना पर्चा वापस लिया है| भोजपुर से सपा प्रत्याशी अरशद जमाल सिद्दीकी के पिता पूर्व सपा विधायक जमालुद्दीन नें अपनापर्चा वापस ले लिया|
नामांकन के आंकड़े
कायमगंज विधान सभा में कुल 7 पर्चे बैध मिले लेकिन एक भी पर्चा वापस नही हुआ| अमृतपुर विधान सभा में कुल 14 पर्चे वैध मिले, जिसमे से 1 पर्चा वापस हुआ जबकि 13 चुनाव लड़ेंगे| सदर में कुल 13 नामांकन वैध मिले जिसमे से दो पर्चे खारिज हुए जिससे 11 प्रत्याशी मैदान में हैं| भोजपुर में कुल 12 पर्चे बैध मिले थे जिसमे से 1 पर्चा वापस हुआ 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में आ गये है| चारों विधान सभा में कुल 46 पर्चे वैध मिले थे|  जिसमे से 4 पर्चे वापस हुए जबकि 42 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं|