दहेज के लिये विवाहिता को फांसी पर लटकाया

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: दहेज की मांग पूरी ना होने पर रिटायर्ड जेई व उसके शिक्षक पुत्र ने परिजनों के साथ मिलकर विवाहिता को फांसी पर लटका दिया| जिसके बाद पुलिस मौके पर पंहुची| पुलिस ने जाँच पड़ताल की| मृतका के पिता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी|

थाना शमसाबाद के ग्राम किसरोली निवासी रामदेव तिवारी ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व अपनी पुत्री मोहनी उर्फ़ मोना का विवाह आवास विकास 6 ए 318 एलआईजी निवासी नितिन मिश्रा पुत्र वीजेन्द्र मिश्रा के साथ किया| ससुराल वाले मोनी से अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे| विवाह के बाद मोनी के 4 वर्षीय पुत्र संग्राम व एक डेढ़ माह की पुत्री है| ससुराल वाले एक बाइक व दो लाख रूपये अतिरिक्त दहेज मांग रहे थे|

रामदेव ने आरोप लगाया बीते दिनों वह मोनी की ससुराल गये थे| जंहा उन्होंने 15 दिनों में मांग पूरी करने का समय माँगा था| बुधवार को सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने सूचना दी की मोनी की फांसी लगने से मौत हो गयी है| वही सुबह तकरीबन 4 बजे नितिन, वीरेन्द्र को मोहनी कमरे में पंखे पर झूलती मिली| जिसके बाद उन्होंने उसे उतारा कर लोहिया अस्पताल लेकर गये| जंहा से उसे परिजन निजी अस्पताल ने ल गये|निजी अस्पताल में मोना को मृत घोषित कर दिया गया|

परिजन शव लेकर घर चले गये| शव घर पर रख नितिन व उसके पिता बिजली विभाग के रिटायर्ड जेई विजेन्द्र सिंह मौके से फरार हो गये| सीओ अमृतपुर व आवास विकास चौकी इंचार्ज ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की | मृतका के पिता रामदेव तिवारी ने दामाद नितिन मिश्रा, ससुर विजेंद्र मिश्रा, सास विमला देवी, देवर दीपू के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी| चौकी इंचार्ज ने बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है| शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा|