विधान सभा चुनाव में सपा से नही बीजेपी से पूर्व विदेश मंत्री भयभीत

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP Politics-CONG.

SLMAN 23फर्रुखाबाद: कार्यकर्ताओ की नब्ज टटोलने पंहुचे पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि आने वाले यूपी विधान सभा चुनाव में उनकी सपा से कोई बराबरी नही है| बीजेपी से उनका सीधा मुकाबला होने वाला है| बताते चले जिले की सदर सीट से उनकी पत्नी पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद चुनाव लड़ने की तैयारी में है| उन्होंने इससे पूर्व कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर चुनाव की रणनीति पर चर्चा की|

सलमान खुर्शीद ने कहा कि बीजेपी जो भी कुछ कहकर केंद्र की सरकार में आयी यह बात सभी जानते है| लेकिन सरकार बने दो वर्ष हो गये कौन सा वादा पूरा किया यह जनता जानती है| उन्होजे साफ़ शब्दों में कहा कि विधान सभा चुनाव में यूपी के कांग्रेस की सरकार बनेगी| इसके लिये सभी प्रयास कर रहे है| यूपी में कांग्रेस का चेहरा बदलने के लिये युवा चेहरों को चुनाव में आगे रखा जायेगा |

उन्होंने प्रदेश में फैली अराजकता पर सबाल किये जाने पर चुप्पी साध ली| साफ शब्दों में कहा की सपा से उनका विधान सभा चुनाव में कोई मुकबला नही है| इस लिये सपा की बात ही नही करेंगे| चुनाव में उनका मुकाबला बीजेपी से है|इस दौरान पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद, प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह,जिला महामंत्री डॉ० दिनेश अग्निहोत्री, पुन्नी शुक्ला,दीप्ती सिंह, बसीमुज्मा खां, आदि मौजूद रहे|